कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) ‘बिहान’ अंतर्गत जिला एवं विकासखंड स्तर पर क्षेत्रीय समन्वयक, लेखा सह एमआईएस सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। मिशन संचालक, SRLM, विकास आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर के आदेश क्रमांक 3357/वि-6/NRLM/HR&A/2025 दिनांक 17 जनवरी 2025 तथा जिला पंचायत कोरिया के विज्ञापन क्रमांक 919/जि.पं./NRLM/HR/2025 दिनांक 7 मार्च 2025 के अनुसार पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है।
जिला पंचायत कोरिया ने बताया है कि उम्मीदवार पात्रता सूची का अवलोकन कार्यालय के सूचना पटल या जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://korea.gov.in पर कर सकते हैं। सूची पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। दावा-आपत्ति केवल रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट के माध्यम से संबंधित दस्तावेजों सहित “जिला मिशन प्रबंधन इकाई (बिहान), जिला पंचायत कोरिया” के पते पर भेजी जा सकेगी।
निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन या दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
📌 महत्वपूर्ण तिथि:
➡️ दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि – 20 नवंबर 2025, शाम 5:00 बजे तक
नोटिफिकेशन देखें।






