जशपुर। जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत गढ़ाकटा गांव में सोमवार देर शाम जंगली हाथियों के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक पिता अपने दो बेटों के साथ खेत देखने गया था। इसी दौरान दो जंगली हाथियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
हमले के दौरान दोनों बेटे किसी तरह जान बचाकर भाग निकले, लेकिन पिता हाथियों की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ग्रामीणों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है, क्योंकि हाल के दिनों में इस क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- CG News: शिक्षकों की कमी से नाराज़ अभिभावकों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों ने भी की नारेबाजी।






