जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों से तपकरा वन परिक्षेत्र के सिंगीबहार क्षेत्र में एक बंदर लगातार लोगों पर हमला कर रहा है। अब तक 24 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बंदर घरों में घुसकर खाना, बर्तन और सामान को नुकसान पहुंचा रहा है। कई घरों में उसने तोड़फोड़ भी की है, जिससे लोग डर के मारे घर में कैद रहने को मजबूर हैं।
फॉरेस्ट विभाग की टीम ने बंदर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन अब तक वह पकड़ में नहीं आया है। वन विभाग की नाकामी से गांव में दहशत का माहौल और बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है ताकि बंदर को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके और गांव में शांति लौटे। फिलहाल सिंगीबहार और आसपास के गांवों में बंदर का आतंक जारी है।
यह भी पढ़ें- Ambikapur News: मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी — 25 लाख के मोबाइल और कैश लेकर फरार हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी।






