छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर, 2 की मौत, 12 से ज्यादा घायल।

By The Khabarbrief
On: Tuesday, November 4, 2025 5:59 PM
---Advertisement---

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। गेवरा से बिलासपुर आ रही मेमू पैसेंजर ट्रेन की टक्कर मालगाड़ी से हो गई। हादसा बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास लाल खदान क्षेत्र में हुआ। इस भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के तुरंत बाद रेलवे अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। मौके पर कई एंबुलेंस मौजूद हैं।

कैसे हुआ हादसा

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गेवरा से आ रही पैसेंजर ट्रेन और बिलासपुर से आ रही मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आ गई, जिससे आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बचाव दल मौजूद हैं।

पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर

रेलवे का बयान

सीपीआरओ (C PRO) बिलासपुर ने बताया कि हादसा शाम करीब 4 बजे के आसपास हुआ। उन्होंने कहा कि “मेमू ट्रेन का एक डिब्बा मालगाड़ी से टकरा गया है। रेस्क्यू अभियान जारी है और सभी जरूरी सहायता प्रदान की जा रही है।”

घटनास्थल के हालात

घटना के वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई है। कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। राहत एवं बचाव दल यात्रियों को सुरक्षित निकालने में जुटा है।

पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर

हादसे के बाद रेलवे ट्रैफिक प्रभावित हुआ है और कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- CG Crime News: सड़क किनारे राजमिस्त्री की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर कुचलकर हत्या की आशंका।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment