छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 25 नवंबर 2025 तक चलेगी।
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 31 अक्टूबर 2025
- आवेदन की आखिरी तारीख: 25 नवंबर 2025
- फॉर्म में सुधार की तारीख: 26 से 28 नवंबर 2025
- परीक्षा की तारीख: 4 जनवरी 2026 (रविवार), दोपहर 11:00 बजे से 1:15 बजे तक
- एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 29 दिसंबर 2025
- परीक्षा केंद्र: बिलासपुर और रायपुर
सैलरी और फीस
चयनित उम्मीदवारों को लेवल मेट्रिक्स 4 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए विशेष प्रावधान रखा गया है। व्यापम द्वारा परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में लौटाई जाएगी, जिससे फीस का भुगतान किया गया था।
महत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती से जुड़ी सभी विस्तृत जानकारियां और दिशा-निर्देश उम्मीदवार व्यापम की वेबसाइट पर या ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- MP High Court Recruitment 2025: एमपी हाईकोर्ट में डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट के 41 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, फीस और आवेदन प्रक्रिया।






