रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रूपसिंह मंडावी को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बस्तर जिले के ग्राम फरसागुड़ा निवासी मंडावी को इस पद पर मनोनीत किया गया है। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।

रूपसिंह मंडावी बस्तर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वे क्षेत्र के जाने-माने जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता माने जाते हैं। मंडावी आदिवासी समुदाय के उत्थान, शिक्षा, स्वावलंबन और परंपरागत संस्कृति के संरक्षण के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- CG News: दीपावली की रात मासूम से दरिंदगी, बलरामपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार।







