रायपुर। राजधानी रायपुर के माना स्थित 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में आज पुलिस स्मृति दिवस परेड 2025 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
समारोह के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। परेड में शहीद जवानों के नामों का वाचन किया गया और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। यह दिवस उन वीर जवानों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
LIVE अपडेट: रायपुर के माना में चल रहे पुलिस स्मृति दिवस परेड का सीधा प्रसारण जारी है, जहां भावुक माहौल में शहीदों को नमन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर में चार जगहों पर एक साथ छापा, 11 गिरफ्तार।








