Diwali Bonus: दिवाली से पहले किसानों के लिए 11.09 करोड़ का बोनस जारी।

By The Khabarbrief
On: Friday, October 17, 2025 10:51 PM
---Advertisement---

कवर्धा। कवर्धा जिले के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने दीपावली से पहले ही किसानों को 11.09 करोड़ रुपए का बोनस भुगतान किया है। यह राशि पिछले पेराई सत्र में गन्ना बेचने वाले किसानों को दी गई है।

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने सत्र 2024-25 में किसानों से खरीदे गए गन्ने का कुल 115.44 करोड़ रुपये का भुगतान कर प्रदेश की सभी शुगर मिलों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। कारखाना की पारदर्शी कार्यप्रणाली और कुशल प्रबंधन की वजह से यह संभव हो पाया।

कारखाना के प्रबंध संचालक जीएस शर्मा ने बताया कि यह बोनस उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल और प्रयासों से समय पर वितरित किया गया। किसानों ने बोनस मिलने के बाद खुशी जाहिर की और उनका विश्वास कारखाने में और मजबूत हुआ।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर: छुई मिट्टी खदान धंसने से महिला की मौत, एक घायल; दो महिलाएं सुरक्षित

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment