राइज एंड फॉल’ के पहले विजेता बने अर्जुन बिजलानी, जीता ₹28 लाख का इनाम – आरूष भोला और अरबाज़ पटेल रहे रनर-अप।

By The Khabarbrief
On: Friday, October 17, 2025 8:01 PM
---Advertisement---

OTT प्लेटफॉर्म पर प्रसारित रियलिटी शो ‘राइज़ एंड फॉल’ का ग्रैंड फिनाले शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। इस सीज़न के पहले विजेता बने हैं टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी, जिन्होंने ₹28 लाख की प्राइज मनी अपने नाम की। वहीं, आरूष भोला पहले रनर-अप और अरबाज पटेल दूसरे रनर-अप रहे।

शो का विनर 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे घोषित किया गया। फिनाले एपिसोड सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुआ और अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम भी किया गया।

फिनाले में पहुंचे ये कंटेस्टेंट

ग्रैंड फिनाले में अर्जुन बिजलानी, आरूष भोला, अरबाज पटेल, धनश्री वर्मा, नयंदीप रक्षित और अकृति नेगी ने जगह बनाई थी। इन सभी ने अपनी रणनीतियों और शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया।

शो का अनोखा फॉर्मेट

‘राइज एंड फॉल’ अपने अलग कॉन्सेप्ट के लिए चर्चा में रहा। इसमें कंटेस्टेंट्स को ‘पेंटहाउस’ और ‘बेसमेंट’ में बांटा गया था। कुछ प्रतिभागी शो की शुरुआत में रूलर्स बने, जबकि कुछ को वर्कर्स के रूप में नीचे से ऊपर तक संघर्ष कर आगे बढ़ना पड़ा। शो में पावर, रणनीति और टीमवर्क का रोमांच दर्शकों को खूब पसंद आया।

अर्जुन बिजलानी की शानदार जर्नी

अर्जुन की यात्रा शो में उतार-चढ़ाव भरी रही। उन्होंने पेंटहाउस से लेकर बेसमेंट तक हर चुनौती का डटकर सामना किया। शो में अपने बेटे अयान से मुलाकात का भावुक पल और अकृति नेगी के साथ ऑफिस ड्रामा दोनों ही खूब चर्चा में रहे। अर्जुन ने पूरे सीजन में संयम और आत्मविश्वास से खेल खेला।

ग्रैंड फिनाले में धमाल

फिनाले एपिसोड में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से माहौल को और जोश से भर दिया। वहीं शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर ने अपनी हाजिरजवाबी और मजेदार अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया।

इन सितारों ने भी लिया था हिस्सा

शो में कई चर्चित चेहरों ने हिस्सा लिया था धनश्री वर्मा, अरबाज़ पटेल, नूरिन शा, आहाना कुमरा, अनाया बांगड़, बाली, आरूष भोला, नयंदीप रक्षित, अकृति नेगी, पवन सिंह, संगीता फोगाट, किकु शारदा और आदित्य नारायण।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बना इतिहास: 210 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, ‘पूना मारगेम’ अभियान का बड़ा असर।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment