रायपुर हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम।

By The Khabarbrief
On: Friday, November 7, 2025 4:38 PM
---Advertisement---

रायपुर। राजधानी रायपुर के टेकारी रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और टेकारी रोड पर चक्काजाम कर दिया। लोगों का कहना था कि इस सड़क पर लगातार तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। भीड़ के हटने से इंकार करने पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

मृतक की पहचान कुश साहू (टेकारी निवासी) के रूप में हुई है। वह दूध बेचने का काम करता था और रोज सुबह बाइक से दूध सप्लाई के लिए निकलता था। शुक्रवार की सुबह भी वह काम पर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- रायपुर न्यूज़: अंबेडकर अस्पताल के गेट पर पॉलीथिन में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment