सौम्या चौरसिया पर 8,000 पेज की चार्जशीट, 50 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा।

By The Khabarbrief
On: Tuesday, October 14, 2025 6:14 PM
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तक के सबसे बड़े भ्रष्टाचार मामलों में से एक में बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया के खिलाफ EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने करीब 8,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।

ईओडब्ल्यू ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं 13(1)(B) और 13(2) के तहत की है। आरोप है कि सौम्या चौरसिया ने करीब 50 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की, जो उनकी वैध आय से लगभग 18 गुना (1872.86%) अधिक है।

जांच में सामने आया है कि सौम्या चौरसिया ने 2019 से 2022 के बीच सबसे अधिक अवैध निवेश किए। उन्होंने अपने परिवारजनों और परिचितों के नाम पर 45 से ज्यादा अचल संपत्तियों में बेनामी निवेश किया। बताया जा रहा है कि ये निवेश कोयला, डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) और अन्य स्रोतों से अर्जित धन से किए गए।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, उनके 17 साल के सेवाकाल में वैध आय करीब 2.51 करोड़ रुपये थी, जबकि उन्होंने लगभग 49.69 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जुटाई।

सौम्या चौरसिया 2008 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय से की थी। वर्ष 2019 में वे मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ हुई। ईओडब्ल्यू ने कहा है कि यह अब तक का राज्य का सबसे बड़ा ‘आय से अधिक संपत्ति’ का मामला है। सभी दस्तावेजों, लेनदेन और संपत्ति संबंधी सबूतों को चार्जशीट में शामिल कर विशेष न्यायालय रायपुर में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें- Kawardha News: आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म पर उबाल, कलेक्ट्रेट घेराव की कोशिश नाकाम।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment