धरमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सूरजपुर जिले की धरमपुर इकाई द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिले के SFS प्रमुख बरत लाल आयम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया हर साल 1 नवंबर को पूरे राज्य में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह दिन वर्ष 2000 में राज्य की आधिकारिक मान्यता मिलने की याद दिलाता है।

बरत लाल आयम ने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम दक्षिण कौशल रहा है। 25 अगस्त 2000 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम को मंजूरी दिए जाने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था।
साथ ही कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई। धरमपुर इकाई नगर मंत्री राज यादव, देव कुमार, राकेश उपेंद्र कुमार, शिवम जायसवाल, आनंद कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्कूल परिसर में साफ-सफाई की और “स्वच्छ छत्तीसगढ़” का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें- Balodabazar Crime News: इंस्टाग्राम पर बने रिश्ते ने ली जान — पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार।






