नई दिल्ली: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार देश भर के किसानों को है। कुछ राज्यों में यह किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन कई राज्यों के किसान अभी भी इसे पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दिवाली 20 अक्टूबर को है, लेकिन इस बार 21वीं किस्त दिवाली तक आने की संभावना कम लग रही है। पिछले साल 2023 में यह किस्त 15 नवंबर को आई थी और साल 2024 में 5 अक्टूबर को मिली थी। इस बार अधिकारियों ने कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
धनतेरस 18 अक्टूबर और दिवाली 20 अक्टूबर को बैंक और प्रशासनिक छुट्टियों के कारण किस्त मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है। वहीं 19 अक्टूबर रविवार होने की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे।
कैसे चेक करें अपनी लाभार्थी सूची:
- आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- ‘लाभार्थी सूची’ विकल्प चुनें।
- राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
- ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ पर क्लिक करें।
- अपनी सूची में नाम देखें और पता करें कि किस्त जारी हुई है या नहीं।
किसानों को सलाह है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।
यह भी पढ़ें- अंबिकापुर: धनतेरस पर BJP विधायक के घर दिनदहाड़े चोरी, पिकअप में सामान लोड कर भागे आरोपी।









