नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही: अब तक 52 की मौत,

By The Khabarbrief
On: Monday, October 6, 2025 12:07 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली। नेपाल इस वक्त भीषण बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में है। तीन अक्टूबर से हो रही लगातार बारिश ने बीते 50 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक 300 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जिससे नदियां उफान पर हैं और कई इलाकों में भारी तबाही मची है।

तेज बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ, जिससे नदियों में मलबा भर गया। सप्तकोसी समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई गांव पूरी तरह बह गए हैं और प्रमुख हाईवे, सड़कें व पुल बाढ़ में टूट गए हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक कम से कम 52 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग लापता हैं। 100 से अधिक घर तबाह हो गए हैं और 5000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। काठमांडू, पोखरा और पूर्वी नेपाल के कई जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं।

राहत एवं बचाव कार्य में सेना और पुलिस को लगाया गया है। अब तक 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, लेकिन लगातार बारिश राहत कार्यों में बाधा बन रही है।

नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। वहीं, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नेपाल में हुई तबाही पर दुख जताया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

संयुक्त राष्ट्र (UN) ने नेपाल में आपात सहायता की घोषणा की है। राहत एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बीमारियों के फैलने का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

मुख्य बिंदु:

नेपाल में 11 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की चपेट।

52 मौतों की पुष्टि, दर्जनों लापता।

5000 से अधिक लोग विस्थापित।

100 से ज्यादा घर पूरी तरह नष्ट।

कोसी नदी उफान पर, बिहार सीमा पर खतरा बढ़ा।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment