Raipur News: नवा रायपुर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी – पुलिस जांच में जुटी

By The Khabarbrief
On: Tuesday, November 4, 2025 1:33 PM
---Advertisement---

रायपुर। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीबीडी स्टेशन के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अभी तक नहीं हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। शव लगभग 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक के हाथ पर ‘प्यारे लाल’ नाम गुदा हुआ है, जिससे पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। मृतक की उम्र करीब 42 से 45 साल बताई जा रही है।

आस-पास के थानों में की गई पतासाजी

माना थाना पुलिस ने आसपास के थानों से भी संपर्क किया है, लेकिन किसी भी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं मिली। फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान हो सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस को शव के पास से कोई भी सामान नहीं मिला है। ऐसे में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- Gariaband News: आज़ादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंची सड़क और बिजली, मरीजों को कांवड़ में ढोकर ले जाते हैं अस्पताल।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment