मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (MP High Court) ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका दिया है। कोर्ट ने डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट (Data Processing Assistant) के 41 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती का विवरण
एमपी हाईकोर्ट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार न्यायिक कार्यों से जुड़े तकनीकी और डिजिटल कामकाज को संभालेंगे।
कुल पद
- कुल पदों की संख्या: 41
- पद का नाम: डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्न में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए:
- B.Sc (Computer Science)
- BCA (Bachelor of Computer Applications)
- B.Sc (Information Technology)
या इसके समकक्ष डिग्री।
साथ ही ग्रेजुएशन में कम से कम 60% अंक या समकक्ष ग्रेड अनिवार्य है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष
(1 जनवरी 2025 के अनुसार)
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: ₹943.40
- आरक्षित वर्ग एवं दिव्यांग उम्मीदवार: ₹743.40
आवेदन की अंतिम तिथि
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 19 नवंबर 2025
आवेदन प्रक्रिया
- एमपी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
- ‘Recruitment’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘Online Application Forms’ विकल्प चुनें।
- Data Processing Assistant Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- सभी जरूरी जानकारी भरकर आवेदन सबमिट करें और शुल्क का भुगतान करें।
MP High Court Vacancy 2025:जरूरी डिटेल्स
| भर्ती निकाय | मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय |
| सैलरी | 5200-20200+GP.2400/- के आधार पर प्रति माह वेतन मिलेगा। |
| भर्ती का नोटिफिकेशन | MP High Court Recruitment 2025 Notification PDF |
| आवेदन करने का लिंक | MP High Court Vacancy 2025 Apply Online |
यह भी पढ़ें- DSSSB TGT Vacancy 2025: दिल्ली में टीजीटी के 5346 पदों पर भर्ती शुरू, SC-ST और महिलाएं कर सकती हैं निशुल्क आवेदन।






