CG Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार।

By The Khabarbrief
On: Saturday, November 8, 2025 7:47 AM
---Advertisement---

बिलासपुर। शहर में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी ने 6 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बहतराई निवासी पंकज देवांगन मोहल्ले में आते-जाते लड़की से जान-पहचान बढ़ाने लगा। आरोपी ने बातचीत के लिए मोबाइल फोन भी दिया और शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया।

5 नवंबर की रात करीब 8 बजे आरोपी फिर से लड़की के घर पहुंचा और जबरन बातचीत करने का प्रयास किया। मना करने पर उसने अश्लील गालियां दीं और मौके से भाग गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्या की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज देवांगन को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- रायपुर हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment