CG Crime News: सड़क किनारे राजमिस्त्री की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर कुचलकर हत्या की आशंका।

By The Khabarbrief
On: Tuesday, November 4, 2025 3:13 PM
---Advertisement---

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मैनपाट थाना क्षेत्र में एक राजमिस्त्री की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ महीनों से मैनपाट में रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुदारीडीह में बन रही एक कॉलोनी में पश्चिम बंगाल के दो मजदूर काम कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार रात दोनों के बीच शराब पीने के बाद विवाद हुआ, जिसके बाद झगड़ा मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक युवक ने पत्थर से सिर कुचलकर राजू की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी मनोज प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- CG Police Transfer News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 80 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment