भारत ने रचा इतिहास: पहली बार जीता महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, दीप्ति, मंधाना और ऋचा का शानदार प्रदर्शन।

By The Khabarbrief
On: Monday, November 3, 2025 10:11 AM
---Advertisement---

हैदराबाद। आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया और पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता।

स्मृति मंधाना का धमाल – बना नया रिकॉर्ड

भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नया इतिहास रचा। उन्होंने फाइनल में 45 रन की पारी खेलकर एक वर्ल्ड कप संस्करण में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन (434) बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
उन्होंने मिताली राज (409 रन, 2017) को पीछे छोड़ा।

महिला वर्ल्ड कप में भारत की टॉप रन स्कोरर (एक संस्करण में)

  • स्मृति मंधाना – 434 (2025)
  • मिताली राज – 409 (2017)
  • पूनम राउत – 381 (2017)
  • हरमनप्रीत कौर – 359 (2017)
लौरा वोल्वार्ट ने भी रचा इतिहास

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट महिला वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई। उन्होंने कुल 1328 रन बनाए। उनसे आगे केवल न्यूजीलैंड की डेबी हॉकले (1501 रन) हैं। वोल्वार्ट फाइनल और सेमीफाइनल दोनों में शतक लगाने वाली दूसरी खिलाड़ी बनीं — उनसे पहले एलिसा हीली (2022) ने ऐसा किया था।

दीप्ति शर्मा का शानदार प्रदर्शन

भारतीय ऑफ-स्पिनर दीप्ति शर्मा ने फाइनल में पांच विकेट झटके और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
अब वो महिला वर्ल्ड कप में भारत की दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।

भारत की टॉप वर्ल्ड कप विकेट टेकर:

  • झूलन गोस्वामी – 43 विकेट
  • दीप्ति शर्मा – 32 विकेट
  • डायना एडुल्जी – 31 विकेट
ऋचा घोष बनीं छक्कों की क्वीन

भारतीय विकेटकीपर ऋचा घोष ने वर्ल्ड कप 2025 में 12 छक्के लगाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली संयुक्त रूप से पहली खिलाड़ी बनीं। उन्होंने 41 से 50 ओवर के बीच 167.7 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की — जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा थी।

एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के:

  • ऋचा घोष (2025) – 12
  • डिएंड्रा डॉटिन (2013) – 12
  • लिज़ेल ली (2017) – 12
फाइनल में बने ये बड़े रिकॉर्ड
  • शफाली वर्मा (21 वर्ष 279 दिन) – वनडे वर्ल्ड कप फाइनल या सेमीफाइनल में Player of the Match बनने वाली सबसे युवा खिलाड़ी।
  • हरमनप्रीत कौर (36 वर्ष 239 दिन) – महिला विश्व कप जीतने वाली सबसे उम्रदराज कप्तान
  • यह पहली बार हुआ कि किसी महिला टीम ने टूर्नामेंट में तीन मैच हारने के बाद भी खिताब जीता।
  • लौरा वोल्वार्ट – महिला वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाली पहली कप्तान
महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर वाली खिलाड़ी
  • लौरा वोल्वार्ट – 14
  • मिताली राज – 13
  • डेबी हॉकले – 12
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भर्ती 2025: 100 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment