CG Rajyotsav 2025: पीएम मोदी बोले – छग-झारखंड की कनेक्टिविटी होगी और बेहतर, 14,300 करोड़ की दी सौगात।

By The Khabarbrief
On: Saturday, November 1, 2025 6:22 PM
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी रायपुर में नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर प्रदेशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को करीब 14,300 करोड़ रुपए की सौगात दी और कहा कि आने वाले सालों में राज्य की रेल और हवाई कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाया जाएगा।

पीएम मोदी ने संबोधन करते हुए कहा

पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ी में करते हुए कहा—जम्मो भाई-बहिनी, लड़के-सियान को जय जोहार। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 साल की यात्रा गर्व का विषय है। अटल जी ने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा देकर एक सपना बोया था, जो अब विकास के वटवृक्ष में बदल गया है। आज छत्तीसगढ़ नई बुलंदियों की ओर बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 25 वर्षों में प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और उद्योग के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 40 हजार किलोमीटर सड़कों का नेटवर्क विकसित हो चुका है और नए एक्सप्रेसवे छत्तीसगढ़ की शान बन रहे हैं।

मोदी ने कहा कि पहले रायपुर से बिलासपुर जाने में कई घंटे लगते थे, लेकिन अब फोरलेन हाईवे बनने से सफर आसान हो गया है। छग-झारखंड के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जा रहा है। रेल और हवाई मार्ग पर भी तेजी से काम चल रहा है।

अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने राज्य के लोगों से अपील की कि वे आने वाले 25 वर्षों में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ बनाने का संकल्प लें। उन्होंने लोगों से मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर इस संकल्प को दोहराने का आग्रह किया, जिसके बाद पूरा राज्योत्सव स्थल रोशनी से जगमगा उठा।

यह भी पढ़ें- CG News: 6 नवंबर से बंद हो सकती है गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी, वितरकों ने दी चेतावनी – e-KYC नहीं कराने वालों की सब्सिडी भी होगी बंद।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment