सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में पुलिस विभाग के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कुल 80 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें 16 प्रधान आरक्षक, 64 आरक्षक और महिला आरक्षक शामिल हैं।



सूत्रों के अनुसार यह तबादला प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को जल्द ही अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह तबादला नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और इससे जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Raipur News: नवा रायपुर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी – पुलिस जांच में जुटी






