School Teacher Vacancy 2025: टीचर के 10,673 पदों पर भर्ती, 70 हजार तक मिलेगी सैलरी, 30 नवंबर तक करें आवेदन।

By The Khabarbrief
On: Saturday, November 22, 2025 11:41 AM
---Advertisement---

DEE Assam Recruitment 2025: असम प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय (DEE) ने राज्य के लोअर प्राइमरी (LP) और अपर प्राइमरी (UP) स्कूलों में 10,673 शिक्षक पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। शिक्षक बनने का यह एक शानदार मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

योग्यता
  • उम्मीदवार 30 सितंबर 2025 तक सर्व शिक्षा अभियान (SSA) के तहत Contractual Teacher या State Pool Teacher के रूप में कार्यरत होना चाहिए।
  • कम से कम 3 साल की निरंतर सेवा पूरी होना अनिवार्य है।
  • शैक्षणिक योग्यता और प्रशिक्षण NCTE के नियमों के अनुसार होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
  • भर्ती बिना लिखित परीक्षा, पूरी तरह मेरिट बेसिस पर की जाएगी।
  • अनुभव और योग्यताओं के आधार पर चयन होगा।
सैलरी
  • चयनित शिक्षकों को ₹14,000 से ₹70,000 प्रति माह वेतन मिलेगा।
  • साथ ही उन्हें ग्रेड पे और अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
Teacher Vacancy 2025: ऐसे करें आवेदन
  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाएं।
  2. DEE Lower and Upper Primary Teacher Recruitment 2025 सेक्शन में जाएं।
  3. Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  5. रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगइन करें।
  6. मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  7. फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित साइज में अपलोड करें।
  8. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स चेक कर लें।
  9. फॉर्म को सबमिट कर प्रिंट निकाल लें।
DEE Assam Vacancy के महत्वपूर्ण वेब-लिंक्स
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (Online Application Form)Click Here
  • विज्ञापन विवरण (Advertisement Details)Click Here
  • आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)Click Here

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर: तालाब मूल्यांकन के बदले 15 हजार की रिश्वत लेते आरईएस के एसडीओ रंगे हाथों गिरफ्तार।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment