अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर शहर के कोतवाली क्षेत्र में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गुदरी चौक स्थित गोलू मोबाइल शॉप में देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब 25 लाख रुपये के मोबाइल फोन और नकद राशि चोरी कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी, साइबर टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सबूत इकट्ठा किए और चोरों की तलाश तेज कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से से दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और महंगे मोबाइल फोन के साथ कैश लेकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
पहले भी हो चुकी हैं बड़ी चोरियां
गौरतलब है कि पिछले महीने जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में भी मोबाइल शॉप में बड़ी चोरी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से इस मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 61 मोबाइल, चार्जर, हेडफोन, ईयरबड्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए गए थे।
सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग
लिस ने मामले की जांच के दौरान टेक्निकल टीम और मुखबिरों की मदद से सुराग जुटाना शुरू किया। जांच में सामने आया कि डॉन तिर्की नामक युवक चोरी की रात संदिग्ध हालत में घूमता देखा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने चोरी की वारदात में अपने तीन साथियों — अरविंद टोप्पो, एलरिक बेक और पुरन थापा — के नामों का खुलासा किया।
यह भी पढ़ें- Ration Scam Raipur: फर्जी स्टॉक दिखाकर उड़ाया 3 करोड़ का चावल, जांच शुरू।






