भारत-अमेरिका व्यापार समझौता 2026: ट्रेड डील में टैरिफ 18% घटा, ब्लूमबर्ग रिपोर्ट पर विवाद

By The Khabarbrief
On: Monday, February 9, 2026 2:18 PM
---Advertisement---

भारत और अमेरिका ने बीते शनिवार को अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति जताते हुए ऐलान किया कि वे एक-दूसरे की चीजों पर आयात शुल्क घटाएंगे। संयुक्त बयान में कहा गया कि भारत से जाने वाली चीजों पर अमेरिका जवाबी टैरिफ घटाकर 18% कर देगा। अमेरिका से आने वाले समूचे इंडस्ट्रियल गुड्स और कुछ कृषि उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाई या पूरी तरह खत्म कर दी जाएगी। इसके साथ ही भारत में इस भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

सत्ता पक्ष vs विपक्ष: किसानों पर असर?

सत्ता पक्ष इस व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बता रहा, तो विपक्ष इसे भारत के किसानों के हित में न होने का दावा करते हुए भारत की कमजोरी बता रहा। वहीं, इन सबके बीच इस डील के बाद अमेरिकन मीडिया ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।

अजीत डोभाल अमेरिका यात्रा: ब्लूमबर्ग का दावा और MEA का खंडन

ब्लूमबर्ग ने हाल ही में भारत-अमेरिका डील को लेकर अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि भारत के NSA अजीत डोभाल पिछले सितंबर में व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू करने के लिए अमेरिका गए थे। ब्लूमबर्ग के अनुसार, डोभाल ने अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की और अमेरिका के रवैये को लेकर कहा कि भारत धमकी के आगे नहीं झुकेगा। साथ ही यह भी कहा कि नई दिल्ली ट्रंप का कार्यकाल समाप्त होने तक इंतजार करने को तैयार है।

इन दावों के बीच आखिरकार भारत और अमेरिका में पिछली सप्ताह ट्रेड डील हो गई। इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारत पर लगने वाले टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इन सारे घटनाक्रम को भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा सकता है। साथ ही डोभाल की अमेरिका यात्रा वाली रिपोर्ट को विदेश मंत्रालय ने फेक बताते हुए खारिज कर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment