अंबिकापुर: तालाब मूल्यांकन के बदले 15 हजार की रिश्वत लेते आरईएस के एसडीओ रंगे हाथों गिरफ्तार।

By The Khabarbrief
On: Thursday, November 13, 2025 12:04 AM
---Advertisement---

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग (आरईएस) के एसडीओ ऋषिकांत तिवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एक किसान से तालाब मूल्यांकन के बदले ली जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, ग्राम नवापाराखुर्द निवासी किसान डिसम्बर सिंह की जमीन पर मत्स्य योजना के तहत तालाब निर्माण कराया गया था। इस कार्य का मूल्यांकन होने के बाद ही भुगतान होना था। किसान कई दिनों से आरईएस कार्यालय का चक्कर लगा रहा था, लेकिन अधिकारी टालमटोल कर रहे थे। इसी बीच एसडीओ ऋषिकांत तिवारी ने मूल्यांकन के लिए 15 हजार रुपये की मांग की।

किसान ने रिश्वत देने के बजाय एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। जांच में शिकायत सही पाई गई तो एसीबी की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार शाम को जैसे ही एसडीओ ने किसान के घर पहुंचकर रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही एसडीओ की संपत्ति की भी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: कोरिया जिले में ‘बिहान’ मिशन के संविदा पदों पर भर्ती, 20 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment